June 11, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत भैरवां में रिश्ते के भतीजे ने चाचा पर रिवाल्वर से झोंका फायर, हायर सेंटर रेफर

चंपावत । भैरवा में दिनदहाड़े रिश्ते के भतीजे ने अपने चाचा पर रिवाल्वर से फायर झोंक दिया जिसमें चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया है और इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले से ही जमीनी विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोपहर में दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी । घायल दिनेश सिंह तड़ागी के कूल्हे में समीप गोली लगी है। हमलावर महेंद्र सिंह तड़ागी सेवानिवृत्ति बैंक अधिकारी बताया जा रहा है।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूर्व में भी आरोपी महेंद्र सिंह ने बंदूक दिखाई थी और हमला करने का प्रयास किया था। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी।
जिला अस्पताल के पीएमएस एचएस ह्यांकी ने बताया कि गोली लगने से घायल केस हिस्ट्री के साथ एक व्यक्ति को लाया गया था जिसके पैर में गंभीर चोट लगी थी प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और कोतवाली लाया गया है मामले की जांच चल रही है।

शेयर करे