टनकपुर। शारदा वन रेंज से सटे उचौलीगोठ में सोलर फेंसिंग का कुछ हिस्सा टूटते ही हाथियों का उत्पात बढ़ गया है। सोमवार देर रात हाथी के गांव में घुसते ही जाग हो गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल हाथी को जंगल की ओर भगाया
टनकपुर के शारदा वन रेंज से सटे उचौलीगोठ में सोलर फेंसिंग का कुछ हिस्सा टूटते ही हाथियों का उत्पात बढ़ गया है। सोमवार देर रात हाथी के गांव में घुसते ही जाग हो गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल हाथी को जंगल की ओर भगाया। तब तक हाथी किसानों की गेहूं की फसल को रौंद चुका था।
रविवार रात को भी एक ग्रामीण के शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से सोलर फेंसिंग मरम्मत कराने की मांग की है। समाजसेवी गणेश महर ने बताया कि गांव में रामलीला मैदान के सोलर फेंसिंग का कुछ हिस्सा टूटा है। इससे दो दिनों से हाथी गांव में घुस रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। हाथी ने पान सिंह के शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया और पान सिंह महर, मुन्ना कनवाल के गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। इस मामले में शारदा रेंज के अधिकारियों को अवगत कराया गया। सोलर फेंसिंग की मरम्मत के लिए हल्द्वानी से टीम आने की बात कही गई है। ग्रामीणों ने हाथी के उत्पात से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
#
फोटो… सांकेतिक

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल