नगर निकाय चुनाव… चंपावत में तीसरी बार महिला होगी नगर निकाय प्रमुख
उत्तराखंड बनने के बाद 2003, 2008 और अब 2024 में आरक्षित हुई सीट
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन क्षेत्र वाला चंपावत विधानसभा में चंपावत नगर पालिका में निकाय प्रमुख की सीट महिला आरक्षित होने से लंबे समय से तैयारी में लगे आधा दर्जन से अधिक दावेदारों के
अरमान धराशाई हो गए। ये दावेदार अब अपनी धर्मपत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी जुट गए हैं जिसके लिए सोशल मीडिया में माहौल तैयार कर रहे हैं।
खासकर भाजपा से टिकट की जुगत में लगे आधा दर्जन से अधिक उम्मीदवार अब अपनी धर्मपत्नी का नाम आगे कर रहे हैं। जिला मुख्यालय चंपावत की नगर पालिका अध्यक्ष पहली बार महिला होगी। लेकिन इससे पूर्व दो बार और भी महिलाएं नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उत्तराखंड बनने के बाद यह तीसरा मौका होगा, जब चंपावत में अध्यक्ष पद महिला आरक्षित किया गया है। वैसे चंपावत जिले में उत्तराखंड बनने के बाद से अब तक 7 बार महिला अध्यक्ष बनी हैं।
महिला उम्मीदवारों में भाजपा में महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य गंगा खाती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडे, मणी प्रभा तिवारी, चंचला अधिकारी, कविता तिवारी समेत आधा दर्जन से अधिक महिला दावेदार सकती हैं।

More Stories
देवीधार में आस्था का सैलाब, तीन गांवों की देवी रथ यात्राओं ने की मंदिर की परिक्रमा हजारों श्रद्धालुओं ने मां भगवती और महाकाली के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
एक माह अग्निवीर की ट्रेनिंग कर चुका युवक स्मैक तस्करी में गिरफ्तार, चम्पावत पुलिस ने एक करोड़ की हेरोइन के साथ दो को दबोचा
गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री का संदेश मानेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा