ऑरेंज अलर्ट के चलते चम्पावत में बुधवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
चम्पावत, 29 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने जिले में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए 29 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनुसार जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
अपर जिलाधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा। साथ ही मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
हृदयगति रुकने से नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन
शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार