September 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

ढोरजा में मलबे में दबने से महिला की मौत मटियानी में महिला और15 वर्षीय छात्र के मलबे में दबने की सूचना

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। जिले में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। एक महिला की मलबे दबने से मौत हो गई है। वही एक महिला और छात्र के मलबे में दबने की सूचना मिल रही है।

लोहाघाट ब्लॉक के ढोरजा में गौशाला में मलबे में दबने से माधवी देवी( 55)पत्नी पीतांबर भट्ट की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक माधवी देवी गौशाला में गई हुई थी तभी गौशाला की दीवार ढह गई और उसकी चपेट में आने से माधवी देवी की मौत हो गई एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने बताया राजस्व विभाग की टीम मौके को रवाना हो गई वहीं भारी बारिश के चलते राहत बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही है।

सीमांत मटीयानी के नकेला तोक में  शुक्रवार को पहाड़ी से भारी  भूस्खलन हो गया ग्रामीण गंगा सिंह ने बताया भूस्खलन की चपेट में आने से मानसिंह ,भवान सिंह व दीवान सिंह के भवन मलबे में दब गए भूस्खलन होने से घरों के अंदर बैठे लोग जान बचाने को बाहर की ओर भागे भागने के दौरान चार/पांच लोग मलबे की चपेट मे आ गए ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर तीन/ चार लोगो को बचा लिया वही शान्ति देवी (55)पत्नी मान सिंह तथा जगदीश सिंह पुत्र मदन सिंह के मलबे मे लापता होने की सूचना है । जिनकी तलाश की जा रही है वहीं एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के नेतृत्व में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एल एम कुवर एवं रेस्क्यू टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है पर जगह-जगह सड़क बंद होने से टीम को नकेला पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है एसडीएम रिंकु बिष्ट ने बताया मलवे में चार-पांच लोगों के दबे होने की सूचना मिली है टीम मौके को रवाना हो चुकी है लेकिन बारिश व सड़क बंद होने से घटनास्थल में पहुंचने में काफी दिक्कत है ।

 

शेयर करे