लोहाघाट। देवीधार महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों, रुमझुमा और खटीमा के कलाकारों ने विभिन्न प्रांतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मन मोहक प्रस्तुति देकर संभा बांधा। कला दर्पण के दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में पहुंची कलाकारों ने देवी भगवती मैया दैंणि है जाये मां भगवती की वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। कलाकारों ने ताम पिटो पीतल पिटो बिजरी झम, ओ भाना रंगीली भाना भाना ओ रंगीली भाना,तेरी रंगियाली पिछौडी कमू की प्रस्तुति देकर समा बांधा।लोक गायक प्रदीप प्रकाश ने मलदेश की नानि तनु मेला आ जाऐं देवीधार की प्रस्तुति देकर दर्शकों को ठुमके लगाने के लिए मजबूर कर दिया। रुमझुमा के बाल कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बंटोरी। महोत्सव समिति अध्यक्ष जीवन मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया।
देवीधार महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची

More Stories
जनता मिलन में 88 शिकायतों पर हुई कार्यवाही, डीएम ने समयबद्ध शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए
ज्ञानखेडा में खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन के तहत होम स्टे में योगाभ्यास