June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

बाराकोट के महारुद्र शिवालय मंदिर काकड़ में नौ दिवसीय संगीतमय महाशिवपुराण ज्ञान कथा शुरू

लोहाघाट।बाराकोट ब्लाक के महारुद्र शिवालय मंदिर काकड़ नौ दिवसीय संगीतमय महाशिवपुराण ज्ञान कथा शुक्रवार भी जारी रही।कथा सुनने के लिए बाराकोट, काकड़ सहित आसपास गांवों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह मंदिर में पुरोहितों ने पूजा अर्चना संपन्न कराई दोपहर बाद कथावाचक योगी बाबा शैलेंद्र नाथ ने कथा का प्रवचन करते हुए कहा शिवमहापुराण कथा सुनने से ऊर्जा और एक अद्भुत आनंद के साथ हर मनोकामना पूर्ण होती है। बस मेहनत और भरोसे में कमी नहीं होना चाहिए। शिवमहापुराण कथा आपके बल को याद दिलाती है कथा का प्रसंग सुनाया। देर शाम मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया। बाबा चंद्राई नाथ ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान आयोजक शिवराज सिंह अधिकारी, अनिल जोशी,लोकमान सिंह अधिकारी ,नगेंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह अधिकारी, गणेश सिंह अधिकारी, बलवंत सिंह अधिकारी, प्रदीप सिंह,हरीश सिंह अधिकारी, शिवराज सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करे