September 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

एनएच में सुखीढांग के समीप आठवां मील के पास खौफ का पर्याय बन चुके गुलदार को पकड़ने में वन विभाग ने पाई सफलता, 20 लोगों को कर चुका था घायल

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत । टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में सुखीढांग
की समीप आठवीं मिल के पास खौफ का पर्याय बन चुके गुलदार को वन विभाग ने शुक्रवार की सुबह पकड़ लिया है।
गुलदार पिछले 2 सालों में 20 से अधिक यात्रियों को घायल कर चुका था। ट्रेंकुलाइजर टीम को भी हल्द्वानी से बुलाया गया वह भी गुलदार को पकड़ने में नाकामयाब रही थी। वन दरोगा गुलजार हुसैन ने बताया कि गुलदार को कड़ी में सकट के बाद पकड़ लिया है। जिसे रेस्क्यू सेंटर ले जाया जा रहा है। वहीं क्षेत्र वासियों ने भी गुलदार के पकड़े जाने पर खुशी जताई व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता शंकर जोशी ने वन विभाग के प्रयासों की सराहना की।

शेयर करे