October 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

आपदा से हुए नुकसान का किसानों ने मांगा मुआवजा लोहाघाट में किया प्रदर्शन

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत।
किसानों ने आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा, कृषि ऋण माफ करने आदि की मांग पर लोहाघाट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।
गुरुवार को लोहाघाट में किसान यूनियन के अध्यक्ष नवीन करायत और मदन पुजारी के नेतृत्व में जिले के किसानों ने पहले रामलीला मैदान लोहाघाट में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने एसडीएम रिंकू बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया। इस दौरान 9 सूत्रीय मांगों में कृषि ऋण माफ करने, लंपी वायरस से नुकसान की भरपाई, सूखे और बरसात से हुए नुकसान का सही आंकलन करने, सर्वे में विभागों के साथ किसान यूनियन का साथ, आपदा में हुए नुकसान पर पांच हजार रुपया नाली मुआवजा देने, सब्जी मंडी बनाने, कृषि उद्यान विभाग में कृषि संबंधित दवाएं रखने की मांग और राजस्व विभाग से आपदा में हुए नुकसान का दुबारा सर्वे करवाने की मांग उठाई। उन्होंने मांगे पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर उर्वा दत्त चौबे, केशव दत्त चौबे,शंकर दत्त बगौली, राज किशोर साह, राजू पुनेठा, रामी राम, रमेश चन्द्र राय, तनुज पुनेठा, चन्द्र दत्त जोशी, गंगा दत्त जोशी, भूपाल सिंह, मोहन चन्द्र पांडेय, मनोहर सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।
:फोटो।
परिचय। लोहाघाट में गुरुवार को किसानों ने कृषि ऋण माफ करने और मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन किया।

शेयर करे