September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बकोड़ा गांव में आवासीय मकानों में घुसा मलबा, रात में भागकर बचाई जान

Dukan Ad
Dukan Ad

बकोड़ा गांव में आवासीय मकानों में घुसा मलबा

-रात में भागकर बचाई जान, पड़ोस में लेनी पड़ी शरण

चंपवत। जिले में मूसलाधार बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई जगह बरसाती नालों के उफान में आने से आवासीय भवनों में मलबा घुस गया। सीमांत बकोड़ा ग्राम पंचायत के सुंगरून गांव में तीन घरों में रात के समय पानी के साथ मलबा आ गया, जिससे मकान में रह रहे जगत सिंह अधिकारी और रघुवर सिंह के परिवार ने भागकर जान बचाई। दोनों परिवारों ने पड़ोसी के यहां शरण ली हुई है। प्रह्लाद सिंह,
दयाल सिंह, सुंदर सिंह, जगदीश सिंह, धर्म सिंह के हीरा सिंह, विशन सिंह, भी मलबे से दब गए। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची और मौका मुआयना किया। बकोड़ा के ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पीडि़त परिवारों को राजस्व विभाग की ओर से राहत किट प्रदान किए गए हैंं। नायब तहसीलदार शंकर बंग्याल ने बताया कि आपदा मानकों के तहत निरीक्षण के बाद राहत राशि बांटी जाएगी।

शेयर करे