April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल ने स्वाला में एनएच से मलबा हटाने में लापरवाही का लगाया आरोप, कहा दिखाने के लिए खड़ी की खराब मशीन

चंपावत। भाजपा के पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल ने एनएच पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वह आज शुक्रवार की सुबह टनकपुर से आ रहे थे इस दौरान स्वाला के पास जेसीबी मशीन खराब थी। राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने में कई घंटे लग गए। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना जब उन्होंने एडीएम हेमंत वर्मा को दी उसके बाद मशीन भेजी गई । उन्होंने निर्माण कार्य में लगी कंपनी पर आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा महज बजट खपाया जा रहा है । यहां कई घंटे तक यात्रियों और परीक्षा देकर आ रहे छात्रों को परेशानी का सामना करना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि महज 20 मीटर सड़क को खोलने में ही 6 से 8 घंटे लग रहे हैं। उन्होंने इसे घोर लापरवाही बताया। उन्होंने निर्माण कार्य में लगी कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए कहा कि मानसून काल में इतने कम संसाधनों पर कंपनी कार्य कर रही है।
वहीं एनएच के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि एक मशीन की चैन उतर गई थी जिसे ठीक करने में कुछ समय लगा। उन्होंने बताया कि स्वाला के पास दो मशीन है तैनात की गई हैं। जो मलबा हटाने का कार्य कर रही हैं।

शेयर करे