चंपावत। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग आज शनिवार की सुबह यातायात के लिए खुल गया है। एनएच में स्वाला के पास भूस्खलन से भारी मलबा आ गया था। मार्ग खुलते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। बारिश के कारण पहाड़ी से पत्थर और बोल्डर गिरने की आशंका है।जिसको देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है।

More Stories
चंपावत में 55.52 करोड़ से बन रहा साइंस सेंटर, चाय बागान में भी विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
दीपावली से पहले लोहाघाट में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे
प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल