September 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक घायल

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत।  टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला के समीप टिप्पर वाहन बीती रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बड़ी मुश्किल से खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना शुक्रवार देर रात 12:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। चंपावत से टनकपुर की ओर जा रहा टिप्पर वाहन संख्या UK 03 1854 स्वाला की समीप अचानक अनियंत्रित
होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें चालक बसंत बल्लभ भट्ट पुत्र रुद्रमणि उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया।

जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे चालक को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। और उसे तत्काल जिला अस्पताल चंपावत में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि चालक को गंभीर चोटें आई हुई है।
टिप्पर में चालक अकेला सवार था। जो चंपावत से टनकपुर की ओर जा रहा था।

शेयर करे