June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

कांग्रेस नेत्री निर्मला गहतोड़ी के पौत्र ने नीट परीक्षा में पूरे देश में तीसरा स्थान पाया

चंपावत/अल्मोड़ा/
भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET (UG)-2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें उत्तराखंड अल्मोड़ा द्वाराहाट सुंदरखोला के मूलनिवासी कृषांग
जोशी ने पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चंपावत जिले से कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष रही निर्मला गहतोड़ी के पौत्र कृषांग जोशी ने पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
उन्होंने रैंक 3 के साथ 99.9998189 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। उनके पूरे देश के टॉपर रहे महेश कुमार से महज तीन नंबर कम थे। कृषांग के 720 में से 681 नंबर प्राप्त किए हैं।कृषांग के पिता कैप्टन मनोज जोशी पूर्व में मर्चेंट नेवी में कार्य कर चुके हैं साथ ही वह मुंबई में मरीन पायलट के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वह न्यू मंगलौर में पोर्ट उप संरक्षक के पद पर कार्य कर रहे हैं। कृषांग की माता ग्रहणी हैं।
कृषांग के पिता मनोज जोशी ने बताया कि कृषांग बचपन से ही मेधावी थे उन्होंने दसवीं में 98% और 12वीं में 95% अंक प्राप्त किए। इसके बाद पुणे आकाश इंस्टीट्यूट से कोचिंग प्राप्त की। मेधावी होने के कारण आकाश इंस्टीट्यूट ने उन्हें निशुल्क कोचिंग प्रदान की। कृषांग कि इस सफलता से न केवल उनके परिजनों में खुशी की लहर है बल्कि चंपावत जिले में उनकी नानी को भी उनकी सफलता पर बधाइयां मिल रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस से पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन कठायात,सभासद प्रेमा चिलकोटी, जनार्दन चिलकोटी, मामा धीरज गहहतोड़ी, विष्णु गिरी गोस्वामी, विपिन जोशी, श्याम कार्की, सुधीर साह आदि लोगों ने उन्हें बधाई दी।

शेयर करे

You may have missed