देहरादून। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), उत्तराखंड दूरसंचार परिमंडल ने वर्ष 2025-26 के लिए एक वर्ष की अवधि के अपरेंटिसशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 35 पदों पर ग्रेजुएट (तकनीकी एवं गैर-तकनीकी) और डिप्लोमा धारकों की नियुक्ति हेतु अधिसूचना जारी की है।
यह नियुक्ति भारत सरकार की राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना (NATS) के तहत अपरेंटिस अधिनियम, 1961 के अंतर्गत की जा रही है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है।
चयन की मुख्य बातें:
कुल पद: 35
प्रशिक्षण अवधि: 1 वर्ष
वजीफा:
ग्रेजुएट (तकनीकी/गैर-तकनीकी): ₹9,000 प्रति माह
डिप्लोमा धारक: ₹8,000 प्रति माह
सेल्स व मार्केटिंग प्रशिक्षुओं को अतिरिक्त ₹1,800 यात्रा भत्ता
पात्रता:
शैक्षिक योग्यता:
AICTE/भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित शाखा में ग्रेजुएट या डिप्लोमा (इंजीनियरिंग/गैर-तकनीकी)
उम्र सीमा: अधिकतम 25 वर्ष (SC/ST को 5 वर्ष व OBC को 3 वर्ष की छूट)
अनुभव: जिनके पास 1 वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव है अथवा पहले ही अप्रेंटिसशिप कर चुके हैं, वे पात्र नहीं होंगे।
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन उनके अंतिम ग्रेजुएशन या डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट के अनुसार किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए ईमेल द्वारा सूचित किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया:
1. इच्छुक उम्मीदवार NATS पोर्टल पर छात्र पंजीकरण करें।
2. लॉगिन कर “Apply Against Advertised Vacancies” में जाकर BHARAT SANCHAR NIGAM LIMITED UTTARAKHAND सर्च कर आवेदन करें।
कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार bsnlapprenticeukd@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं या निकटतम बीएसएनएल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
BSNL में अपरेंटिस के 35 पदों पर भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन, तकनीकी और गैर-तकनीकी स्नातकों व डिप्लोमा धारकों के लिए सुनहरा अवसर

More Stories
ग्राम प्रधान संगठन की जिला इकाई का हुआ विस्तार, नवीन जोशी जिला महामंत्री बनाए गए
चम्पावत में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 54 विभागों की हुंकार, उक्रांद का मिला समर्थन
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि