चंपावत । लोहाघाट में पेट्रोल पंप के निकट संचालित ग्रोथ सेंटर से जुड़े लोह कारीगरों ने प्रदर्शन किया।
जिला प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोहकारीगरों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें 3 दिन के अंदर ग्रोथ सेंटर खाली करने के निर्देश जारी हुई।
उन्होंने कहा कि जबरन उनसे ग्रोथ सेंटर खाली करवाया जा रहा है। पूर्व में ग्रोथ सेंटर की छत पर रेस्टोरेंट होटल प्रस्तावित था जिसका लोहकारीगरों ने विरोध किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा ग्रोथ सेंटर को खाली करने के लिए बार-बार दबाव बनाया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अमित कुमार, विपिन गोरखा समय तमाम महिला लोग कारीगर शामिल रहे।

More Stories
चम्पावत की साहित्यिक विरासत को सहेजने की पहल, साहित्यकारों की जानकारी जुटाई जा रही
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी
स्कूटी रपटने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल