October 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

शोपीस बना बीएसएनल का मोबाइल टावर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Dukan Ad
Dukan Ad

बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द मोबाइल टावर चालू करने की उठाई मांग
लोहाघाट। बाराकोट के बरदाखान
में लगे बीएसएनएल मोबाइल टावर के चालू न होने पर क्षेत्रीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द मोबाइल टावर शुरू करने की मांग की है। ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, ग्राम प्रधान मोहन चंद्र जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मोबाइल टावर चालू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि आजादी के बाद लंबा संघर्ष करते हुए बरदाखान में बीएसएनएल टावर लगाने की स्वीकृति मिली थी। करीब छह महीने पहले मोबाइल टावर लगा चुका है, लेकिन इसे शुरू नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि मोबाइल टावर के चालू होने से बरदाखान, नदेड़ा, बिसराड़ी, जिंडी, आली, धरगड़ी, काकड़, छुलापैं, झिरकुनी,
पठल्ती, भनार, भनखोला, बैडा आदि क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलती। प्रदर्शन करने वालों में मनोज जोशी, हिमांशु जोशी, संजय जोशी, सुभाष जोशी, भाष्कर जोशी आदि शािमल रहे। इधर बीएसएनएल के अभियंता संजीव कन्नौजिया ने बताया कि बरदाखान में मोबाइल टावर लग चुका है। कुछ मशीनें लग चुकी हैं, कुछ मशीनें आ रही हैं। जल्द ही मोबाइल टावर चालू हो जाएगा।

शेयर करे