October 30, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

कार ने सड़क किनारे इवनिंग वॉक कर रही एक महिला और दो बच्चियों को रौंदा, तीनों की मौत

Dukan Ad
Dukan Ad

टिहरी।
नई टिहरी जिला मुख्यालय के बौराड़ी में पैदल टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों को एक तेज रफ्तार कार ने बुरी तरह कुचल दिया। दुर्घटना में महिला के मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा कार की चपेट में दो अन्य लोग भी आए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर दिया है।
एएसपी जेआर जोशी ने बताया कि सोमवार शाम को बौराड़ी निवासी महिला रीना नेगी (36) पत्नी रविन्द्र सिंह नेगी अपनी दो भतीजियों अग्रिमा (10) और अन्विता (7) दोनों पुत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ नगर पालिका कार्यालय रोड में इवनिंग वाॅक कर रहे थे, शाम करीब सात बजे तेज गति से वाहन चलाकर जा रहे डीपी चमोली खंड (विकास अधिकारी जाखणीधार) ने तीनों को कुचल दिया।

शेयर करे