लोहाघाट में 11 केवि लाइन फूंकने से कई जगह बिजली गुल
लोहाघाट। नगर और क्षेत्र के कई गांवों में 11 केवि बिजली की लाइन फूंकने से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। इस दौरान लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को करीब डेढ बजे फोर्ती पुल से रोडवेज की ओर आने वाली 11 केवि केबल में अचानक विस्फोट होने से बिजली की लाइन ठप हो गई। ऊर्जा निगम के अभियंता ललित बिष्ट ने बताया कि लाइन में फाल्ट आने से करीब सौ मीटर केबिल फूंक गई है। जिससे रायनगर चौड़ी, सेरीगैर, फोर्ती, लोहाघाट शहर के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। अभियंता ने बताया कि जंगल और नदी के बीच लाइन ठीक करने में दिक्कतें आ रही हैं। जल्द ही लाइन को ठीक कर दिया जाएगा।
:::फोटो।
परिचय। लोहाघाट में बिजली की लाइन में फाल्ट आने से कई जगह अंधेरा।
लोहाघाट में 11 केवि लाइन फूंकने से कई जगह बिजली गुल

More Stories
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में पंचायतों के विकास पर मंथन, वित्तीय संसाधन समय पर देने की उठाई मांग
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश