लोहाघाट। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज चौमेल के शारीरिक शिक्षक जितेंद्र राय एनसीसी अधिकारी बन गए हैं। उन्होंने एनसीसी अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी नागपुर में प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विकास खंड लोहाघाट के कलीगांव टूंणा निवासी शिक्षक जितेंद्र शारीरिक शिक्षक के तौर पर बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं। जितेंद्र ने नागपुर में दो महिने का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर यह उपलब्धि हांसिल की है। प्रशिक्षक मनप्रीत सिंह ने जितेंद्र के कंधों में सितारे लगाकर उन्हें एनसीसी अधिकारी बनाया। जितेंद्र की सफलता पर प्रधानाचार्य राजेश जोशी, शिक्षक महेश पंत, प्रकाश गरसाड़ी, अशोक चंद, प्रीति बोहरा आदि ने बधाई दी है। एनसीसी अधिकारी बनने पर परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने जितेंद्र को बधाई दी है।

More Stories
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी
स्कूटी रपटने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र