चंपावत। कामाजुला क्षेत्र से गुमशुदा हुई महिला को बाराकोट पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को बाराकोट चौकी में महिला के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि महिला के परिजनों ने बताया कि 35 वर्ष की महिला घर से किसी बात से नाराज होकर कहीं चले गई थी। उन्होंने बताया कि महिला को बाराकोट से ही बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

More Stories
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी
स्कूटी रपटने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र