September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट में जल्द होगा पेयजल समस्या का निदान: खुशाल अधिकारी

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि विधानसभा लोहाघाट में पेयजल की समस्या का निदान किया जा रहा है। इसके लिए जलसंस्थान को दिशा निर्देशित कर दिया गया है।
मंगलवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि बारिश न होने के कारण हर जगह जल स्तर कम हो गया है। जिसमें लोहाघाट की चार पेयजल योजनाओं के सूखने के कारण भी जलस्तर बहुत कम हो गया है। विधायक ने कहा कि नगर लोहाघाट में पेयजल की समस्या के निदान के लिए वह हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं। नगर में पेयजल समस्या के निदान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कई बार वार्ता की चुकी है। सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के प्रथम चरण का कार्य जल्द होने की आस व्यक्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जल संस्थान को अतिरिक्त पेयजल टेंकर लगाने के लिए भी निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर लोहाघाट के साथ बाराकोट, गुमदेश,पाटी ब्लाक में पेयजल समस्या के निदान के प्रयास किए जा रहे हैं।
शेयर करे