September 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

घटकू (घटोत्कच) मंदिर के कुंड में बारिश के लिए विधि विधान के साथ जल भरा गया

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती चौकी ग्राम पंचायत में स्थित घटकू (घटोत्कच) मंदिर में क्षेत्र में बारिश के लिए बुधवार को कुंड में जल भर गया । मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन बोहरा ने बताया कि क्षेत्र में हरहाल में बारिश होगी। बताते चलें कि घटकू मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां स्थित कुंड में जब पूर्ण विधि विधान के साथ जल भरा जाता है और जब कुंड पूरी तरह से भर जाता है तो क्षेत्र में बारिश अवश्य होती है।
लंबे समय से बरसात नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों ने एक बार फिर से इस परंपरा को आजमाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत घटकू मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसके लिए जल चढ़ाने वाले लोगों ने तीन दिन पूर्व से तैयारी कर रखी थी और उपवास में थे। घटकू मंदिर से तांबे के मटको में मंदिर के कुंड लिए जल से लाया गया । मनमोहन ने बताया कि कुंड पूर्ण रूप से भर गया था और फव्वारा के रूप में जल भर रहा था।
वर्ष 2016 में और 2022 में भी जब क्षेत्र में बारिश नहीं हुई थी तो इसी तरह कुंड में विधि-विधान के साथ जल भर गया जिसके बाद क्षेत्र में बारिश हो गई थी।
इस दौरान मनमोहन बोहरा, नवी त्रिपाठी, पंडित घनश्याम बिष्ट, पंडित किशन सिंह, मोहित पुजारी ने नौले से जल भरकर जल चढ़ाया।

शेयर करे