June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

बापरू में अराजकतत्वों ने काट डाले देवदार के छोटे छोटे पेड़, वन विभाग बेखबर

अराजकतत्वों ने काट डाले देवदार के छोटे छोटे पेड़, वन विभाग बेखबर
पर्यावरण प्रेमियों ने जताई गहरी नारजगी, आरापियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट में अराजकतत्वों ने एनएच किनारे देवदार के छोटे वृक्षों पर कुल्हाड़ी चला दी। जंगल में दुर्लभ प्रजाति के देवदार वृक्षों के कटान पर क्षेत्रीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने वन विभाग से पेड़ों को काटने वाले आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को जब कुछ पर्यावरण प्रेमी लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में जीआईसी बापरू मार्ग से गुजर रहे थे तो उन्हें समीप जंगल में देवदार के छोटे छोटे पेड़ों के कटे हुए देखा। उन्होंने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। पर्यावरण प्रेमियों का है कि अराजकतत्वों ने कई देवदार के छोटे छोटे पेड़ों को काट डाला, लेकिन वन विभाग को इसकी कानोंकान खबर तक नहीं लगी। उन्होंने दुर्लभ प्रजाति के देवदार वृक्षों को काटने के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इधर काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि देवदार के छोटे छोटे पेड़ों को काटने का मामला संज्ञान में आया है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
फोटो: काटे गए देवदार के छोटे पेड़ों के ठूंठ

शेयर करे