April 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

सीएकेडमी के नौनिहालों ने योग किया

लोहाघाट। सीएकेडमी स्कूल लोहाघाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारी पर योगाभ्यास किया। इस दौरान नौनिहालों ने कई योग के आसनों का अभ्यास किया।
शनिवार को विद्यालय प्रबंधक कविराज मौनी ने योग शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग शरीर और मन को एक साथ लाता है। उन्होंने बताया कि योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है साथ ही भूख और पाचन को बढ़ाता है। यह दिमाग को हमेशा शांत रखता है। जब हम योग करते हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव और मरोड़ जैसी कई क्रियाएं होती हैं। इससे हमारे शरीर की थकान दूर होती है और हम हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं। इस दौरान योग प्रशिक्षक पवन कुमार ने पदमासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, हलासन, सर्वांगासन, नौकासन, मकरासन, धनुरासन, भुजंगासन, कपालभाति विभिन्न आसनों में प्रणायाम किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी, ममता मौनी, पवन कुमार, चम्पा गहतोड़ी, राधा साह, कविता बोहरा, रेणुका टम्टा, निकिता बोहरा, अंजू बिष्ट, पुष्पा टम्टा, सीमा माहरा, दीपा, वंदना विश्वकर्मा, सलोनी, बसंती जोशी मौजूद रहे।
शेयर करे