लोहाघाट। ग्राम सभा बाराकोट में 19 दिवसीय जागर का समापन हो गया है। इस दौरान देवडांगरों ने अवतरित होकर आशीर्वाद दिया। जागर के समापन में बाराकोट में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।गुरुवार को बाराकोट के चतुर्दशी आंगन में आयोजित 19 दिवसीय जागर के समापन में पुरोहित बेनीराम जोशी ने पूजा अर्चना संपादित की। देवडांगर ईश्वर सिंह अधिकारी, नवीन सिंह अधिकारी, नरेन्द्र सिंह अधिकारी, प्रताप सिंह अधिकारी, जितेन्द्र सिंह अधिकारी, राजेन्द्र सिंह अधिकारी, प्रेम सिंह अधिकारी, रोहित शर्मा, हिमांशु अधिकारी, प्रकाश शर्मा, मनोज अधिकारी, बलवंत अधिकारी आदि ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। ग्राम प्रधान राजू अधिकारी ने बताया कि करीब पाचं साल बाद क्षेत्र में जागर का आयोजन किया गया है। जिसका उद्देश्य क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए है। जिसमें बाराकोट और च्यूरानी ग्राम सभा के लोग शामिल हुए हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि जागर के दौरान महादेव मंदिर, जिमदार बाबा,घटकू बाबा और मोष्टा बाबा मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। इस दौरान लोगों ने भंडारे में सहयोग के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश राय और रिटायर्ड सैनिक उमेश्वर पांडेय का आभार जताया।

More Stories
प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ₹76.91 करोड़ की जिला योजना को दी मंजूरी, कृषि, सड़क और रोजगार पर फोकस
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया, 20वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट ने सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन सौंप कर पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग की