लोहाघाट। बाराकोट के रैगांव में जल उत्सव के तहत अमृत सरोवर फिरकोला में जलसंचय के लिए विभागीय अधिकारियों ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान पनार नदी के पास जलस्रोतों को संरक्षित करने के लिए कार्य योजना तैयार की।ग्राम प्रधान नेहा देवी की अध्यक्षता पर आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी एलएल वर्मा ने बताया कि जल उत्सव कार्यक्रम के तहत अमृत सरोवरों को संरक्षित रखने के उपाय किए जा रहे हैं। जिससे की वर्षा काल में जल संचय हो सके। उन्होंने महिला समूह के साथ अमृत सरोवरों और नदी के किनारे साफ-सफाई, पौध रोपण के लिए गड्डे, चैकडेम आदि का कार्य किया। इस मौके पर डीपीओ सुनील गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट,एडीओ कृषि विभाग कुंदन सिंह, सुनीता देवी, दीपक कालाकोटी आदि मौजूद रहे।

More Stories
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में पंचायतों के विकास पर मंथन, वित्तीय संसाधन समय पर देने की उठाई मांग
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश