चंपावत। मूसलाधार बारिश और आंधी तूफान से चंपावत में भारी नुकसान हुआ है। जहां आंधी तूफान से कई स्थानों में पेड़ गिरने की सूचना मिली है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग में आंधी तूफान से धौन के समीप एक होटल की छत उड़ गई। जिस होटल स्वामी भुवन भट्ट को भारी नुकसान उठाना पड़ा। गनीमत रहे की आंधी तूफान से कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित ने जिला प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। हिल पेट्रोल यूनिट के सिपाही जीवन सौन ने पीड़ित की मदद की समान सुरक्षित स्थान में रखने में मदद की।

More Stories
चम्पावत की साहित्यिक विरासत को सहेजने की पहल, साहित्यकारों की जानकारी जुटाई जा रही
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी
स्कूटी रपटने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल