October 28, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मंच तामली सड़क में हरम के पास गिरा भारी भरकम पेड़, यातायात ठप, विद्युत सेवा भी बाधित

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत। सीमांत मंच तामली में हुई मूसलाधार बारिश और आंधी तूफान से मंच तमली सड़क हरम के पास बंद हो गई। शाम 4 बजे की भारी बारिश और तूफ़ान से हरम के समीप सड़क में भारी भरकम पेड़ गिर गया। वहीं क्षेत्र में आंधी तूफान से विद्युत सेवा भी बाधित रही। तूफान से तामली में विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीण राहुल बोहरा जगदीश सिंह अशोक महर और वाहन चालक विक्रम सिंह राजू सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से सड़क खोलने का प्रयास कया। वही आपदा प्रबंधन विभाग और लोकनिर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

मौके में थाना  प्रभारी मनोहर सिंह रावत और उनकी टीम मौजूद रही। उन्होंने आंधी तूफान सेक्षेत्र में हुए नुकसान की जानकारी जिला प्रशासन  दी।
ग्रामीण सूरज महर का कहना है कि कई बार सड़क में स्पीड पेड़ं गिर चुके हैं।  ग्रामीणों ने सड़क में एक जेसीबी तैनात करने की मांग की थी लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

 

शेयर करे