चंपावत के पास सिमल्टा में वन निगम के पेड़ों के कटान के दौरान पेड़ की चपेट में आने से हुई मौत
चंपावत। चंपावत वन क्षेत्र में वन निगम के कटान के दौरान एक श्रमिक की मौत हो गई। बिरगुल क्षेत्र के मजदूर के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। 5 जून की दोपहर में एकाएक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया।
चंपावत के बिरगुल क्षेत्र का चंद्रशेखर जोशी (34) करीब दो महीने से वन निगम के कटान के काम में लगा था। चंपावत से करीब 10 किलोमीटर दूर सिमल्टा क्षेत्र में लकड़ी कटान कर रहा था। इसी दौरान श्रमिक चंद्रशेखर पेड़ की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इस वारदात की जानकारी परिजनों को दी। चंपावत में मजदूर के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। बिरगुल क्षेत्र के शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा 6 बच्चे छोड़ गया। अंतिम संस्कार 6 जून को होगा। क्षेत्र के लोगों ने मृतक के परिवार को समुचित मुआवजा देने का वन निगम और प्रशासन से आग्रह किया है।

More Stories
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में पंचायतों के विकास पर मंथन, वित्तीय संसाधन समय पर देने की उठाई मांग
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश