September 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने एनएच में मानसून से पहले डेंजर जोन ट्रीटमेंट का कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Dukan Ad
Dukan Ad

मानसून से पहले पूरा होगा एनएच-9 का उपचारात्मक कार्य : टम्टा

-केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने टनकपुर से चंपावत तक चल रहे ट्रीटमेंट कार्यों का किया निरीक्षण

-एनएच के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चंपावत । केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने टनकपुर से चंपावत तक राष्ट्रीय राजमार्ग में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि आगामी मानसून से पूर्व हर हाल में निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए।
राज्यमंत्री ने एनएच ट्रीटमेंट के लिए किए जा रहे कार्यों का गहन निरीक्षण किया। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग सामरिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकािरयों से अब तक हुई प्रगित की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एनएच पर गुणवत्तापूर्ण व पक्का निर्माण होना चाहिए ताकि भूस्खलन की संभावनाएं कम हों और यात्रियों को आवागमन में दिक्कत न हो। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार, एई एनसी टम्टा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राज्यमंत्री ने बताया कि
टनकपुर से चंपावत के बीच में 22 भू-स्खलन प्रभावित स्थलों में लगभग 80 करोड़ की लागत से उपचार का कार्य किया जा रहा है। ट्रीटमेंट का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। बताया कि टनकपुर से चंपावत के बीच 45 नए भू-स्खलन प्रभावित स्थलों का चिन्हीकरण कर उनके ट्रीटमेंट का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा गया है। स्वाला भू-स्खलन प्रभावित स्थल में हिल साइड उपचार कार्य गतिमान है।मानसून से पूर्व पूर्ण रूप से मरम्मत करी ली जाएगी। टम्टा ने बताया कि मानसून काल में यातायात सुचारू रखने हेतु जेसीबी., पोकलैण्ड व टिप्परों की निविदा आमंत्रित कर ली गई है। इसके अलावा चंपावत बाईपास निर्माण कार्य की निविदा आमंत्रित भी आमंत्रित की गई है। बाइपास निर्माण में 220 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसकी लम्बाई 9.85 किलोमीटर है।

शेयर करे