September 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर में अंतर्गत 5.32 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

Dukan Ad
Dukan Ad

थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत 5.32 ग्राम हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

चंपावत । पुलिस अधीक्षक अजय गणपति  के निर्देश पर  चंपावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम  में जनपद चंपावत के थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 10 जून को वरिष्ठ उप निरीक्षक  पूरन सिंह तोमर के नेत्रत्व मे पुलिस टीम द्वारा सलवानी जंगल के बीच क्षेत्र से अभियुक्त अर्जुन सक्सेना, उम्र 22 वर्ष, पुत्र स्व.मुकेश सक्सेना,निवासी लाल इमली पड़ाव, नियर तहसील वार्ड नंबर 7, टनकपुर, जिला चंपावत को 5.32 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया ।

इस संबंध मे थाना टनकपुर के अंतर्गत धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभयोग पंजीकृत किया गया। इससे पूर्व आरोपी एनडीपीएस एक्ट में जेल जाचुका है।गिरफ्तारी पुलिस टीम-व.उ.नि. पूरण सिंह तोमर,हे.कानि. 91 ना.पु.कमल कुमारहे.कानि 63 ना.पु. जगबीर सिंह शामिल रहे।

 

शेयर करे