June 12, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

बेसहारा मजदूर के लिए देवदूत बने भाजपा नेता सचिन जोशी जिला अस्पताल में कराया भर्ती

चंपावत। भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी एक भी सहारा घर मजदूर के लिए देवदूत बनकर पहुंचे।मंगलवार को 50 वर्षीय खेतीखान निवासी बेसहारा  विनोद जो पिछले दो दिनों दो दिन लोहाघाट अस्पताल में भर्ती था। कोई तिमादार नहीं होने के कारण इसके इलाज में दिक्कत आ रही थी।

लोहाघाट  अस्पताल से डा.मानसी सती  फोन द्वारा सचिन को जानकारी दी गई की दो दिन से एक व्यक्ति जिसका कोई सहारा नहीं है इसके पांव में गंभीर चोट है इनको जिला चिकित्सालय चम्पावत में सर्जन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाना आवश्यक है । लेकिन अकेले यह कैसे अपना ईलाज करवा पाएंगे।

घायल विनोद  को 108 से चम्पावत ले जाकर दिखाया तो एक्स रे में बहुत ज्यादा फैक्चर पाया जिसके बाद सर्जन हिमांशु पांडे ने बताया कि इस व्यक्ति के पास अपने ईलाज एवं एक्स रे के लिए धनराशि नहीं होने और कोई तीमारदार न होने के कारण दो दिन से ईलाज संभव नहीं हो पाया ।

सचिन उनके तीमारदार बनकर गए और जिला चिकित्सालय में उन्हें भर्ती कराया। जल्द  उनके पांव का आपरेशन होना है।

सचिन ने बताया की जानकारी लेने पर पता चला की वह मूल पीलीभीत का  है और बचपन में 12 वर्ष में ही पिथौरागढ़ आ गया था और 25वर्षों से खेतीखान में रह रहा है।  इनको अपने पिता जी माता जी भाई बहन कोई हैं या नहीं कुछ पता नहीं है। अपने पिता जी का नाम तक इनको पता नहीं है। इन्होंने बताया कि मुझे खेतीखान में कुंआ खोदने वाले के नाम से जानते हैं। सचिन ने लोगों से उनकी मदद के लिए आगे आने की अपील की है ।

शेयर करे

You may have missed