दीवाने चले जाओ अजमेर नगरिया में…………
हजरत सैय्यद कालू बाबा की मजार में चढ़ाई गई चादरें
नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकला चादर पोशी का जुलूस
लोहाघाट (चंपावत)। हिंदु मुस्लिम एकता की मिशाल हथरंगिया स्थित हजरत सैय्यद कालू बाबा की मजार में तीन दिनी उर्स का आयोजन जारी है। उर्स के दूसरे दिन चादरपोशी का जुलूस निकला। जिसमें विभिन्न स्थानों से आए जायरीनों ने शिरकत की। शनिवार को वक्फ बोर्ड के सदर व गद्दी नसीन बाबा हसमत हुसैन के दौलत खाने से चादरपोशी का जुलूस निकला। जुलूस के आगे पिथौरागढ़ से आए मशहूर कव्वाल रवि कुमार और उनके हमनवाओं ने बाबा की शान में दीवाने चले जाओ अजमेर नगरिया में, ये तो ख्वाजा का करम है मेरे ख्वाजा का करम है, अल्ला हू अल्ला हू जब यहां कुछ न था बस तेरा ही जलवा था आदि कलाम पेश कर चल रहे थे। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस बाबा की मजार में पहुंचा। जहां अजमेर शरीफ ख्वाजा की दरगाह से आई चादर भी चढ़ाई गई। बाबा की मजार में देर रात तक चादरें चढ़ाने का सिलसिला जारी रहा। उर्स को लेकर मजार के आसपास काफी चहल पहल बनी हुई थी। खटीमा आदि स्थानों से आए व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजाई हुई थी। गद्दी नसीन बाबा हसमत ने बताया कि उर्स में भाग लेने के लिए पिथौरागढ़, डीडीहाट, जौलजीवी, चंपावत, खटीमा, पीलीभीत हल्द्वानी आदि स्थानों से जायरीन पहुंचे हुए हैं। रविवार को प्रसाद वितरण के साथ उर्स का समापन किया जाएगा। इस मौके पर इंतजामियां कमेटी के सदर जावेद यार खां, अनीसा बेगम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, वाल्मीकि समाज के सरपंच हरचरन सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल मेहता, लता वर्मा, भगीरथ भट्ट, नवीन पांडेय, डॉ.योगेश चतुर्वेदी, जहीर कुरैशी, जौली, साहिद सिद्दकी, नजर सिद्दकी, रहीश हुसैन, जिशान कुरैशी, शब्बी कुरैशी आदि लोग मौजूद थे।
—
हिंदु मुस्लिम एकता की मिशाल हजरत सैय्यद कालू बाबा मजार में चादरपोशी का जुलूस निकला

More Stories
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
खबर का असर… डीएम के निर्देश पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में फेंके 250 पौधों का रोपण किया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला