चंपावत।
वैभव कांडपाल ने उत्तराखंड लोअर पीसीएस की कर एवं राजस्व निरीक्षक परीक्षा में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए हम सब का मान बढ़ाया है.
वैभव की प्रारंभिक परीक्षा लोहाघाट शिशु मंदिर से प्रारंभ होते हुए विवेकानंद विद्या मंदिर लोहाघाट में कक्षा दसवीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक के साथ उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 7 वह स्थान एवं 12वीं की परीक्षा 93.4 प्रतिशत अंक के साथ विवेकानंद विद्या मंदिर लोहाघाट से पास करते हुए उत्तराखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया कर क्षेत्र को गौरवनित किया, वैभव की मां श्रीमती लीला कांडपाल लंबे समय से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट एवं पिता राजेंद्र प्रसाद कुमाऊँ मंडल विकास निगम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वैभव की सफलता पर लोहाघाट के साथ खुशी की लहर है । पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, भाजपा जिला अध्यक्ष नर्मल महारा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन कठायत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा बाल संरक्षण समिति के सदस्य राजेंद्र गड़कोटी ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे