सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत
लोहाघाट। मध्य प्रदेश के भोपाल में हुए सड़क हादसे में डुंगरी लोहाघाट के हवलदार केडी जोशी का निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैत्रक गांव गुमदेश के डुंगरी लोहाघाट पहुंचेगा।
मूल रुप से लोहाघाट में ग्राम डुंगरी दिगालीचौड़ व हाल में सैरीगैर लोहाघाट निवासी हवलदार केडी जोशी का सोमवार को सेना और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत पर निधन हो गया। शहीद जोशी के भाई पूर्व ग्राम प्रधान महेश जोशी ने बताया कि उनके भाई अग्निवीर जवानों को प्रशिक्षण देने भोपाल गए थे। सोमवार को सेना का वाहन ट्रक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि घटना भोपाल में पीलुखेड़ी के पास की है। उन्होंने बताया कि शहीद जोशी झांसी में इएमई बटालियन में तैनात थे। जो अग्निवीरों को ढाई माह से प्रशिक्षण देने भोपाल गए थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनका पार्थिक शरीर डुंगरी लोहाघाट पहुंचेगा। जिनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ पंचेश्वर घाट में किया जाएगा। शहीद जोशी वर्ष 2005 में सेना में भर्ती हुए थे। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ झांसी में रहते थे।


More Stories
लोहाघाट उप जिला अस्पताल बना सियासत का अखाड़ा, डॉक्टरों की तैनाती स्थानांतरण रोकने श्रेय लेने को लेकर बयान बाजी
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं