September 7, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर में 7.30 ग्राम स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर गिरफ्तार

Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत।

टनकपुर क्षेत्र सें 07.30 ग्राम स्मैक के साथ 01 स्मैक तस्कर को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पदार्थों की तस्करी की रोकथाम तथा तस्करी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने हेतु सभी थाना/एस.ओ.जी./ए.एन.टी.एफ.टीम को निर्देशित किया गया है । टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत टनकपुर पुलिस व एसएसबी टीम द्वारा शारदा बैराज क्षेत्र सें अभियुक्त- इनोद एरी पुत्र पदम बहादुर एरी,उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09, ब्रह्मदेव, जिला कंचनपुर, नेपाल राष्ट्र को 7.30 ग्राम स्मैक परिवहन करते हुए बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना टनकपुर में मु0अ0सं0-51/2024 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है ।

 

शेयर करे