April 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

नगर पालिका चुनाव में इस बार पूर्व सैनिक भी अपनी दावेदारी करेंगे

लोहाघाट। लोहाघाट में नगर पालिका के चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के टिकट के लिए पूर्व सैनिक भी अपनी दावेदारी करेंगे। इसके लिए समस्त पूर्व सैनिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भाजपा से टिकट के लिए अनुरोध करेंगे।
बुधवार को पूर्व सैनिक लीग संगठन के जिलाध्यक्ष कै. आरएस देव ने कहा कि इस बार नगर पालिका के चुनाव के लिए पूर्व सैनिक लीग भी अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी करेगा। उन्होंने कहा कि लोहाघाट नगर में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं और उनके आश्रितों के परिवार निवास करते है। जिलाध्यक्ष कै. आरएस देव ने कहा कि पूर्व सैनिक निपक्षता और ईमानदारी के साथ अपना मन जनता की सेवा करने के लिए बना रहे हैं। जिसके तहत वह लोहाघाट नगर को एक मॉडल नगर, स्वच्छ नगर बनाना चाह रहे हैं। कै. देव ने कहा कि नगर लोहाघाट के सभी पूर्व सैनिक मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से भाजपा से टिकट के लिए अनुरोध करेंगे। उन्होंने लोहाघाट नगर के समस्त पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों से एकजुट होने की अपील की है।
शेयर करे