June 8, 2025

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

स्टेशन बाजार में कूड़ा जलाने पर पर्यावरण मित्रों का जवाब तलब

स्टेशन बाजार में कूड़ा जलाने पर पर्यावरण मित्रों का जवाब तलब
लोहाघाट। नगर पालिका लोहाघाट ने सरेआम स्टेशन बाजार एकत्रित कुड़े जलाने के मामले में ईओ ने संज्ञान लिया है। कूड़ा जलाने वाले आरोपी पर्यावरण मित्रों का जवाब तलब किया है।
स्टेशन बाजार में रोजाना सुबह कूड़े को एकत्रित को जलाया जा रहा था। जिससे स्टेशन क्षेत्र में प्रदूषित धुएं से व्यापारियों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । व्यापारियों ने बताया कि स्टेशन बाजार में हमेशा सुबह के वक्त कूड़े को ट्रंचिंग ग्राउंड ले जाने के बजाय स्टेशन बाजार में ही जलाया जाता है। जिसके धुएं से लोगों का जीना मुश्किल हो गया था। पूर्व पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा स्थानीय, दीपक मुरारी,दिनेश चन्द्र, खीम सिंह और प्रेम कुमार, दिनेश जोशी ने बताया कि सरे बाजार में कूड़ा जलाने पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। गोविंद वर्मा ने कहा कि कई बार पालिका को कूड़ा जलाने की शिकायत भी की थी । उन्होंने कहा कि नगर पालिका पर्यावरण को बचाने के बजाय प्रदूषित कर रही है। पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ईओ पीएस बोहरा ने मामले का संज्ञान लिया और पर्यावरण मित्रों का जवाब तलब किया है। ईओ ने बताया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं नहीं होंगी।

शेयर करे