
लोहाघाट। नगर पालिका लोहाघाट ने पॉलीथिन रखने और दुकान के आगे गंदगी फैलाने पर नौ लोगों का चालान काटा। पालिका ने नौ दुकानदारों से दो हजार का जुर्माना काटा।
बुधवार को नगर पालिका लोहाघाट के ईओ पीएस बोहरा ने नगर की खड़ी बाजार, स्टेशन बाजार और मीट मंडी में कई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान चैकिंग अभियान में पांच दुकानदारों को पॉलीथिन रखने और चार दुकानदारों से दुकानों से गंदगी रखने पर दो हजार रुपये का चालान काटा। ईओ बोहरा ने बताया कि अब चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से नाली के उपर सामान रखने पर और नाली में गंदगी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान ईओ ने मीट मार्केट का भी निरीक्षण कर दुकानों को स्वच्छ रखने और मीट को खुला न रखने के निर्देश के निर्देश दिए। टीम में राजकुमार बिष्ट, प्रमोद महर, सुमित गड़कोटी और संदीप बाल्मीकि मौजूद रहे।

More Stories
चम्पावत में रिवर्स पलायन की नई तस्वीर: दिल्ली की नौकरी छोड़ गांव लौटे दंपति, खेती-डेयरी और होमस्टे से सालाना कमा रहे 20 लाख
लोहाघाट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला
जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का मामला: चार नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी