June 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

बाराकोट क्षेत्र की कन्याधन योजना से वंचित छात्रा के पिता ने दी अनशन की चेतावनी

बराकोट क्षेत्र कक न्याधन योजना से वंछित छात्रा के पिता ने दी अनशन की चतावनी
लोहाघाट। बाराकोट में एक छात्रा के पिता ने कन्याधन योजना की राशि किसी अन्य के खाते में डालने का आरोप लगाया। पिता ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर योजना का लाभ लेने की मांग की । शीघ्र खाते में धनराशि नहीं भेजने परडीएम कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को बाराकोट गैरी ग्वीनाड़ा निवासी छात्रा रेखा रावत के पिता जगदीश सिंह रावत ने एसडीएम कार्यालय लोहाघाट में में ज्ञापन दिया। छात्रा के पिता जगदीश सिंह रावत ने बताया कि वर्ष 2020 में उनकी बेटी ने जीआईसी बापरु बाराकोट इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जिसमें उत्तराखंड सरकार ने गौरा कन्याधन योजना के अनुसार उनको 51 हजार की धनराशि स्वीकृति की। आरोप लगाया कि बाल विकास विभाग बाराकोट ने यह राशि किसी अन्य के खाते में डाल दी। तब से उनकी बेटी के साथ वह बाराकोट और चम्पावत के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। जबकि पूर्व में डीएम के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने बाल विकास विभाग को निर्देशित भी किया है, लेकिन अब विभाग वाले फोन तक रिसीव नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनके हक की राशि नहीं मिली तो वह डीएम कार्यालय में धरना देने के लिए मजबूर हो जाएंगे। वहीं बाल विकास विभाग के डीपीओ राजेन्द्र बिष्ट ने बताया कि किसी अन्य के खाते में धनराशि जाने के आरोप निराधार हैं। उन्होंने बताया कि हो सकता है उस वक्त छात्रा का जनधन का खाता नंबर दिया हो तो यह धनराशि उसमें नहीं पड़ी होगी और शासन को वापस चली गई होगी। उन्होंने बताया कि वास्तविक लाभार्थी होने पर धनराशि खाते में अवमुक्त जरुर होगी।

शेयर करे