श्रीलंका के हैकर ने डीएम नवनीत पांडे की व्हाट्सएप आईडी हैक की
चंपावत। चंपावत जिलाधिकारी की व्हाट्सएप आईडी हैक हो गई है। हैकर जिलाधिकारी नवनीत पांडे के व्हाट्सएप आईडी से विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों को मैसेज भेज रहा। हैकर ने व्हाट्सएप आईडी में जिलाधिकारी की फोटो भी लगाई है। जिलाधिकारी ने इसकी जानकारी चंपावत जिले विभिन्न विभागों के ग्रुप और जिला प्रशासन के ग्रुपों में साझा की है और बताया कि श्रीलंका के किसी हैकर ने उनकी व्हाट्सएप आईडी हैक की है । जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने इसकी जानकारी देते हुए लोगों से इस पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं देने की अपील की है। इससे पूर्व भी चंपावत जिले के विभिन्न अधिकारियों की आईडी हैक हो चुकी है । जिसमें जिला सूचना अधिकारी गिरजा जोशी की भी आईडी हैक हुई थी।
श्रीलंका के हैकर ने चंपावत डीएम की व्हाट्सएप आईडी हैक की

More Stories
जनसुझावों के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान-2041, नजूल भूमि पर डीएम ने स्थिति की स्पष्ट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली के सम्मान की लड़ाई सातवें दिन भी जारी, 102 वर्षीय बुजुर्ग माता भी धरने पर बैठीं
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लोहाघाट में फूटा आक्रोश, छात्रों ने निकाली रैली