लोहाघाट। बाराकोट के बापरु में लोगों ने रसोई गैस सिलेंडर के लिए जरुरी ई केवाईसी के लिए गांव में कैम्प लगाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने गैस एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया।तल्ला बापरु में पूर्व प्रधान कृष्ण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तल्ला बापरु में रसोई गैस सिलेंडर के लिए ई केवाईसी कैंप गांव में लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी का मुख्य कार्यालय लोहाघाट में होने के कारण उनको ई केवाइसी करवाने के लिए लोहाघाट जाना पड़ रहा है। जिससे उनका समय और पैसा भी खर्च हो रहा है। लोगों ने कहा कि लोहाघाट जाकर भी लंबी लाइन में खड रहना पड़ रहा है। लोगों ने गांव में ही कैंप लगाकर समस्या के समाधान की मांग उठाई। वहीं बाराकोट में विधायक प्रतिनिधि होशियार सिंह बोहरा ने सरकार और डीएम से न्याय पंचायत स्तर कैंप लगाकर लोगों को सुविधा देने की मांग उठाई। इस मौके पर नारायण दत्त, कृष्ण सिंह, दीपक सिंह, दान सिंह, भुवन चन्द्र, गिरीश चन्द्र, रमेश चन्द्र, हरीश चन्द्र, ईश्वरी देवी, कलावती देवी, हयात राम, विमला देवी, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories
20 मार्च को नवरात्र प्रारंभ की तिथि शास्त्र सम्मत..ज्योतिष एवं भगवताचार्य प्रकाश पाण्डेय
यूकेडी ने प्रहलाद सिंह मेहता को जिला प्रभारी नियुक्ति किया
सीएम धामी ने आईटीबीपी जवानों का बढ़ाया मनोबल उपहार भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी