लोहाघाट। घर से कॉलेज जाने की बात कहकर बाराकोट ब्लाक की एक युवती लापता हो गई। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने युवती की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया।
गुरुवार को बाराकोट पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि 23 अप्रैल को बाराकोट क्षेत्र के एक गांव से 19 साल की युवती घर से लोहाघाट पीजी कॉलेज जाने की बात कहकर लापता हो गई। परिजन देर शाम तक उसके घर आने का इंतजार करते रहे। घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी काफी ढूंढखोज की। 24 अप्रैल को परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी। चौकी प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के बाद पुलिस ने लोगों से पूछताछ और इनपुट के आधार पर गुरुवार को पुलिस टीम हल्द्वानी भेजा गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि जल्द ही युवती का पता चल जाएगा।

More Stories
कुमाऊँनी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों को नई दिल्ली में मिली सराहना
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत
भारी वर्षा के पूर्वानुमान पर चंपावत में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद