April 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट अस्पताल की समस्याओं को लेकर सीएमओ से मुलाकात की

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की समस्याओं को लेकर राज्य आंदोलनकारी सामाजिक कार्यकर्ता राजू गड़कोटी ने मुलाकात की।
अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग की। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में फिजिशियन बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, गाइनेकोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है जिससे यहां से मरीजों को रेफर किया जाता है। गडकोटी ने सीएमओ से गर्मी के मौसम में बढ़ रहे मरीजों की तादाद को देखते हुए जन हित में चिकित्सालय में चिकित्सकों की वैकल्पिक व्यवस्था करने एवं चिकित्सकों की सुविधा हेतु तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही अस्पताल में तैनात कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत करने,अस्पताल हेतु नए भवन के निर्माण किए जाने हेतु मुलाकात कर वार्ता की।
गड़कोटी ने बताया कि जनहित में चिकित्सकों की व्यवस्था किए जाने, अस्पताल भवन बनाने एवं तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा सहमति दी है। वार्ता के दोरान पवन पांडेय उपस्थित रहे।

शेयर करे