चंपावत। टनकपुर में एक दंपति ने अज्ञात कारणों के चलते खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसे युवक 40 प्रतिशत जल गया जबकि पत्नी का शरीर 30 प्रतिशत जल गया है। चिकित्सकों ने दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को टनकपुर के वार्ड नंबर सात, लाल इमली पड़ाव निवासी 26 वर्षीय सर्वर हुसैन पुत्र जमानत हुसैन और उसकी पत्नी 23 वर्षीय रिशा जायरा ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। आग लगाते ही घर से चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो पड़ोसियों ने मौके।
पहुंचकर किसी तरह दोनों के शरीर से आग बुझाई। दंपति घाय को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ आफताब आलम ने बताया कि सर्वर हुसैन का शरीर 40 प्रतिशत और उसकी पत्नी का 30 प्रतिशत तक कमर से ऊपर का हिस्सा जल गया है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथमदृष्टया घटना पारिवारिक कलह के कारण होनी बताई जा रही है।
पति-पत्नी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग

More Stories
ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में पंचायतों के विकास पर मंथन, वित्तीय संसाधन समय पर देने की उठाई मांग
अमोड़ी में मेडिकल स्टोरों पर छापा, दो के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी ‘खेल महाकुंभ 2026-27’ की तैयारियों को लेकर एडीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश