April 23, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

जंगलों में आग लगाने पर चार लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज

टनकपुर। टनकपुर के बूम वन क्षेत्र, सूखीढांग में बीते दिनों पांच वनाग्नि की घटनाएं घटित हुई थी। जिन पर बूम रेंज ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। बूम रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि बीते दिनों बूम रेंज में (टांड बीट, पूर्वी कोटकेंद्री बीट, जड़ियाखाल बीट, पूर्वी छीनी बीट) में कुल पांच वनाग्नि की घटनाएं घटित हुई थी। बताया कि पूछताछ करने पर सुरजीत, रामी राम कोहली, ओम प्रकाश बहादुर और संदीप थापा पर नामजद और दो अज्ञात लोगों पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने लोगों से वनाग्नि की घटनाओं को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों की सूचना देने पर वन विभाग की ओर से पुरुस्कार वितरण किया जाएगा।

शेयर करे