September 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

शिक्षक और कर्मचारी संगठन ने एआरओ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा

Dukan Ad
Dukan Ad

E.V.M. एवं अन्य प्रपत्रों को जमा करते समय एआरओ पर दुर्व्यवहार करने का आरोप
चंपावत।
शिक्षक और कर्मचारी संगठन ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान के पश्चात गोरलचौड़ मैदान में ईवीएम एवं अन्य प्रपत्रों को जमा करते समय एआरओ चंपावत के द्वारा पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि समस्त चुनाव सामग्री विधिवत समय पर जमा हो जाने के उपरांत भी उन्हें कार्य मुक्त करने में बेवजह विलंब किया गया। जिस कारण कई शिक्षक एवं कार्मिकों को चुनाव सामग्री जमा करने के पश्चात भी पूरी रात इंतजार करना पड़ा। जिससे पूरे मनोयोग के साथ निर्वाचन प्रक्रिया में कार्य करने वाले समस्त शिक्षकों एवं कार्मिकों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। बुधवार को आज विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष एवं मंत्रियों द्वारा अपर जिला अधिकारी चंपावत को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, महामंत्री वीरेंद्र मेहता,राजकीय प्राथमिक शिक्षक के जिला अध्यक्ष गोविंद बोहरा, जिला महामंत्री बंशीधर थ्वाल, राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार ब्लॉक अध्यक्ष चंपावत विनोद गहतोड़ी, फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री सतीश पांडे, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन जनपद चंपावत के अध्यक्ष मिंटू सिंह राणा,रविंद्र चंदेल,नवीन सिंह नेगी उपस्थित रहे।

शेयर करे