रिपोर्टर-मंच/राहुल महर
कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत ने आज मंगलवार को गुरु गोरखनाथ मंदिर के दर्शन किए और मंच तामली के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान डीआईजी डॉ.योगेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।
दीपक रावत ने गुरु गोरखनाथ मंदिर के प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक अद्भुत पर्यटक स्थल है। उन्होंने कहा कि यहां मन को अपार शांति प्राप्त होती है। इस दौरान दिलीप सिंह महर ने क्षेत्र की समस्याओं को भी उनके सम्मुख रखा। बताया कि क्षेत्र में संचार सुविधा लाचर है बीएसएनल ने अभी तक 4G सेवा शुरू नहीं की है। क्षेत्र में पेयजल की किल्लत बनी हुई है जल जीवन मिशन से मंच में बनी पेयजल योजना अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। गुरु गोरखनाथ मंदिर के मठाधीश योगी राम नाथ ने भी फोन के माध्यम से कुमाऊ कमिशनर दीपक रावत को गुरु गोरखनाथ मंदिर में एक हाल बनने और वॉच टॉवर को गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में बनाने की मांग की।

More Stories
नेपाल बॉर्डर के पास पांच हजार का इनामी गैंगस्टर स्मैक के साथ गिरफ्तार
चरस तस्करी के मामले में दो दोषियों को सजा, छह और चार साल का कठोर कारावास
मानदेय वृद्धि और पेंशन की मांग को लेकर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन, सरकार को 22 नवंबर का अल्टीमेटम