लोहाघाट। खतेड़ा लोहाघाट के सतचूली महोत्सव का मां भगवती का डोला उठने के बाद समापन हो गया है। इस दौरान हज़ारों ने मां भगवती के डोले के दर्शन किए।मंगलवार को खतेड़ा गांव से सतचूली मंदिर में सुबह मुख्य पुजारी दयानंद चिलकोटी ने विशेष पूजन अर्चना की। दोपहर बाद खतेड़ा देवस्थली से मां भगवती की डोला सतचूली मंदिर की ओर रवाना हुआ। रथ में सवार मां भगवती के देव डांगर दलीप सिंह, मां कालिका के डांगर चंद्रकांत चिलकोटी और आघ्या बेताल के नारायण सिंह बोहरा ने चंवर झुलाकर आशीर्वाद दिया। रथ के आगे विल्वादेव के धामी रमेश सिंह रावत,कालिका के वीर लक्ष्मण सिंह रावत,कालेशन के धन सिंह बोहरा,गजार के गंगा सिंह रावत,रमेश सिंह बोहरा,ऐड़ी देवता के पूरन सिंह बोहरा चल रहे थे। मंदिर में मल्ला व तल्ला खतेड़ा,कनेड़ी, काफली, नसखोला,कोट, बसान, सक्टा गांव, नाकोट, गंगनौला, किमतोली, ढ़ोरजा, लोहाघाट, चौमेल आदि से लोग पहुंचे। इस मौके पर महोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. सुधाकर जोशी, समिति अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बोहरा,खड़क सिंह बोहरा, नाथ सिंह रावत,गंगा सिंह रावत,हरीश सिंह रावत,प्रेम सिंह रावत,राजेन्द्र सिंह रावत,गिरीश चंद्र चिलकोटी, रमेश चंद्र चिलकोटी, त्रिलोक सिंह डांगी मौजूद रहे।

More Stories
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार
मुकेश महराना ने संभाला चाय परिषद उपाध्यक्ष का दायित्व, सीएम धामी और पूर्व सीएम कोश्यारी से लिया आशीर्वाद